मिलावटी शराब के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता फतेहपुर सूबे में मिलावटी शराब बिक्री पर रोकथाम न लगने और जहरीली शराब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 08:35 PM (IST)
मिलावटी शराब के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
मिलावटी शराब के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : सूबे में मिलावटी शराब बिक्री पर रोकथाम न लगने और जहरीली शराब से हो रही मौतों के खिलाफ कांग्रेसियों ने कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में पार्टी कार्यालय में धरना देकर आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध है।

जिला कांग्रेस कमेटी की अपील पर कार्यालय बुलेट चौराहा में कांग्रेसी पहुंचे। साथ ही जनपद के 13 ब्लाकों में संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों ने धरना गांधी, अंबेडकर, व नेहरू जी की प्रतिमा के सामने दिया। जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय के नेतृत्व में किये गये धरने में जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया। अलीगढ़ में 100 से अधिक लोगों की मृत्यु पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। कार्यक्रम में मोहसिन खान,सुधाकर अवस्थी,राजीव लोचन निषाद,शिवाकान्त तिवारी,बबलू कालिया,वी आर सरोज,विकास मिश्र,अभिषेक कश्यप,पंकज सिंह गौतम,चंद्र प्रकाश लोधी,उदित अवस्थी,संदीप साहू,अशोक कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी