तालाब बनी सड़क पर कांग्रेसियों ने रोपा धान

संस खागा हथगाम-आमापुर मार्ग में चकीवा चौराहे पर जलभराव तथा खस्ताहाल सड़क के खिलाफ प्रदश्ै

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:39 PM (IST)
तालाब बनी सड़क पर कांग्रेसियों ने रोपा धान
तालाब बनी सड़क पर कांग्रेसियों ने रोपा धान

संस, खागा : हथगाम-आमापुर मार्ग में चकीवा चौराहे पर जलभराव तथा खस्ताहाल सड़क के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने बीच सड़क धान की रोपाई की। कार्यकर्ताओं का कहना था प्रदेश सरकार का गड्ढा मुक्त सड़क का दावा हवा-हवाई साबित हुआ।

जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता चकीवा चौराहे पर एकत्र हुए। सरकार के खिलाफ बयानबाजी के बाद सभी ने मिलकर बीच सड़क पर धान की रोपाई की। अर्थव्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, इसके बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। उदित अवस्थी, सुनील तिवारी, रिकू शर्मा, गोलू शाहू, मोनू साहू, पवन साहू, पप्पू, अरविन्द, सुरेंद्र, देवीशंकर मौर्य, ओमप्रकाश द्विवेदी, कल्लू गौतम, राजबली सविता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी