अगस्त क्रांति के दिन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जासं फतेहपुर अगस्त क्रांति के एतिहासिक दिन की याद में देश में लगातार बढ़ती हुई महंगाइ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 07:24 PM (IST)
अगस्त क्रांति के दिन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अगस्त क्रांति के दिन कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जासं, फतेहपुर : अगस्त क्रांति के एतिहासिक दिन की याद में देश में लगातार बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रो मूल्य, बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों के मुद्दों को लेकर सोमवार को सदर, अयाह-शाह और बिदकी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

'भाजपा गद्दी छोड़ो' मार्च का आयोजन शहर में अरबपुर मुहल्ले से मुख्य बाजार पीलू तले तक विरोध जताया। तांगा पर मोटर साइकिल रखकर बढ़ते डीजल पेट्रोल के दामों पर भी तंज कसा। सदर विधानसभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह, प्रदेश सचिव सदाशिव यादव, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, प्रदेश सचिव मिस्बाहुल हक, पंकज गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अयाह-शाह विधानसभा में राजीव लोचन निषाद, बीरेंद्र सिंह चौहान, हेमलता पटेल ने असोथर के झाल चौराहा, बहुआ गाजीपुर रोड पर मार्च निकाला।

chat bot
आपका साथी