कांग्रेसियों ने गेहूं क्रय केंद्र परिसर में किया प्रदर्शन
खागा/ जासं फतेहपुर कांग्रेसियों ने गेहूं तौल में लापरवाही का आरोप लगाकर आवाज बुलंद क
खागा/ जासं, फतेहपुर : कांग्रेसियों ने गेहूं तौल में लापरवाही का आरोप लगाकर आवाज बुलंद की। जिला मुख्यालय और खागा में अलग अलग प्रदर्शन के आयोजन किए गए। जिला प्रशासन की नीतियों की जमकर आलोचना की।
जिला कांग्रेस कमेटी व फ्रंटल संगठनों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के राधानगर मंडी समिति व खागा बाईपास मंडी समिति में विपणन शाखा द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की गेहूं खरीद न होने के कारण प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए किसानों के गेहूं की खरीद 15 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की। खागा क्रय केंद्र में उपजिलाधिकारी प्रहलाद सिंह आकर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को आश्वासन दिया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कहा गया था की किसान 22 जून तक अपना गेहूं क्रय केंद्रों पर ले जाकर बेच सकते हैं लेकिन जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र 15 जून से बंद चल रहे हैं कहीं पर कोई खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना न होने के नाम पर गुमराह किया जाता है। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाडेय, उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद शिवाकांत तिवारी, वीआर सरोज, नीलम भारती, बबलू कालिया, अभिषेक कश्यप, पंकज सिंह गौतम, चंद्र प्रकाश लोधी, विकास मिश्र, सुनील तिवारी, शनी अग्रहरी, इसरत खान, अशोक दुबे, सर्वेश पासी आदि लोग उपस्थित रहे।
सपा ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर किया प्रदर्शन: मंगलवार को सपाइयों ने शहर के पटेल नगर चौराहे में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। सरकार को चेतावनी दिया है कि यदि बढ़ी कीमतों को सरकार वापस नहीं लेती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजन तिवारी की अु्गवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सड़क, बिजली समेत मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर शमीम, बीरू शुक्ला, मनोज सैनी, नीरज तिवारी धीरज समेत कई लोग मौजूद रहे।