बढ़ती पेट्रोलियम कीमतों पर कांग्रेस ने जताई चिता

संवाद सूत्र धाता कस्बा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:15 PM (IST)
बढ़ती पेट्रोलियम कीमतों पर कांग्रेस ने जताई चिता
बढ़ती पेट्रोलियम कीमतों पर कांग्रेस ने जताई चिता

संवाद सूत्र, धाता : कस्बा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों पर चिता जाहिर करते हुए केंद्र सरकार पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाया। रविकरन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डा. बीडी सिंह व ओमप्रकाश गिहार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर सक्रियता दिखाएं। ग्रामीणांचल में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। बैठक में कहा गया कि जिस प्रकार डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, उससे दूसरी जरूरत वाली वस्तुओं में मंहगाई आना निश्चित है। बैठक में सुनील केसरवानी, कुंवर सिंह, अशोक कुमार, शिवकुमार, विजय कृपलानी, राजेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी