विधायक से लेकर डीएम तक शिकायत, फिर भी नहीं हुई तौल

संवाद सहयोगी बिदकी क्रय एजेंसी की मनमानी से किसान टोकन और गेहूं लेकर भटक रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 05:31 PM (IST)
विधायक से लेकर डीएम तक शिकायत, फिर भी नहीं हुई तौल
विधायक से लेकर डीएम तक शिकायत, फिर भी नहीं हुई तौल

संवाद सहयोगी, बिदकी : क्रय एजेंसी की मनमानी से किसान टोकन और गेहूं लेकर भटक रहे हैं। तौल न होने से परेशान किसानों ने विधायक से लेकर डीएम तक बात की। हालांकि, फिर भी तौल नहीं शुरू हो पाई। किसानों के हंगामे के बाद राजस्व टीम मौके पर पहुंची। किसानों को गेहूं की तौल कराने का भरोसा दिया।

नवीन गल्ला मंडी में मार्केटिग के गेहूं खरीद के लिए एक क्रय केंद्र पर तीन कांटे लगा रखे हैं। किसानों का कहना है कि 15 अप्रैल से केंद्र पर पड़े गेहूं की अब तक तौल नहीं हो पाई है। गुरुवार को केंद्र में तौल न शुरू होने पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके से केंद्र प्रभारी नदारद मिले। किसानों का हंगामा देख क्रय केंद्र के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसानों को शांत कराया। इसके बाद किसानों विधायक करण सिंह पटेल व डीएम अपूर्वा दुबे क्रय केंद्र में तौल न होने की जानकारी दी। तब केंद्र में किसानों से की समस्या जानने के लिए लेखपाल भान सिंह मौके पर पहुंचे। बहरौली गांव के कृष्ण कुमार ने कहाकि 15 अप्रैल का टोकन है। अब तक गेहूं की तौल नहीं की गई है। इसके अलावा विजयलक्ष्मी छीछा, प्रकाश उमराव फरीदपुर, रामकिशोर व वेद प्रकाश टिकरी, कृष्ण गोपाल चुरामन खेड़ा, वे रजत पिपौरी का गेहूं की तौल नहीं हुई है। इनके ट्रैक्टर ट्राली गेहूं से भरी खड़ी हैं।

एफसीआइ गेहूं अनलोडिग पर मांग रही रुपये

केंद्र प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने कहाकि उनकी समस्या भी तो सुनी जाए। केंद्र में पहले से 12 हजार बोरी खरीदा गया गेहूं डंप है। सात दिन से एक ट्रक एफसीआइ गोदाम में गेहूं उतराने के लिए खड़ा है। अब तक गेहूं नहीं उतारा गया है। वहां पर रुपये मांगा जा रहे हैं। इसके अलावा चुनाव में ड्यूटी लग गई जिस कारण तीन दिन तौल बंद रही है। गुरुवार को एफसीआइ में गेहूं उतारा जा रहा है। अब शुक्रवार से तौल होगी।

chat bot
आपका साथी