श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर-नगर घूमी शोभायात्रा

संवाद सूत्र खखरेड़ू कस्बा स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:30 PM (IST)
श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर-नगर घूमी शोभायात्रा
श्रीराम के उद्घोष के साथ नगर-नगर घूमी शोभायात्रा

संवाद सूत्र, खखरेड़ू : कस्बा स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान जहां से भी शोभायात्रा निकली वहां लोगों ने फूल बरसाए।

अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में आम जनमानस की सहभागिता के लिए रामभक्तों ने लोगों को जागरूक किया। मंदिर प्रांगण से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स शोभा यात्रा के साथ घूमा। कस्बा स्थित प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए लोहारपुर, रक्षपालपुर कस्बा का भ्रमण करके शोभा यात्रा पुन: शिव मंदिर प्रांगण पहुंची। रवि पांडेय, रामविलास मिश्र, रोहित उपाध्याय, रोहित द्विवेदी, धीरज शुक्ल, नीरज मिश्र, कल्लू मिश्र, शिवा, मनीष दुबे आदि कार्यकर्ता रहे।

chat bot
आपका साथी