आम आदमी की रसोई में महंगाई की 'आग'

जागरण संवाददाता फतेहपुर महंगाई की मार एक बार फिर आम जनता के ऊपर पड़ी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 07:47 PM (IST)
आम आदमी की रसोई में महंगाई की 'आग'
आम आदमी की रसोई में महंगाई की 'आग'

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : महंगाई की मार एक बार फिर आम जनता के ऊपर पड़ी है। गैस सिलिडर के दामों में बढ़ोतरी से महिलाएं परेशानी में पड़ गई हैं। सोमवार से गैस सिलिडर के दाम 795.50 रुपये कर दिए गए हैं। 50 रुपये की बढ़ने से एकबार फिर से किचन का संचालन बिगाड़ कर रख दिया है।

महिलाओं का कहना है कि गैस कंपनियों की ओर से ग्राहकों के घर तक गैस सिलिडर पहुंचाने के लिए दाम निर्धारित किए जाते हैं। एजेंसियों द्वारा घर-घर सिलिडर पहुंचाने के लिए डिलीवरीमैन रखे गए हैं। यह डिलीवरीमैन ग्राहकों ने मेहनताने के रूप में अतिरिक्त रुपये वसूलते हैं। दूरी के अनुसार शहर में 30 से लेकर 50 रुपये तक अवैध वसूली की जा रही है। जानकारी होने के बावजूद जिला प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा है। शिकायत पर एजेंसियां यह कहकर पल्ला झाड़ लेती हैं कि उनकी तरफ से अतिरिक्त वसूली निर्देश नहीं है। जबकि डिलीवरीमैन का कहना होता है कि पर्ची पर लिखे दाम तो एजेंसी ले लेती है। यही रकम उनके परिवार के भरण पोषण का साधन है। कुकिग गैस में महंगाई की जा रही है। इसके साथ ही एजेंसियां गैस सिलिडर घर पहुंचाने के नाम पर अवैध वसूली में व्यस्त हैं।

पूनम शुक्ला, शादीपुर साल भर में सिलिडर के दाम आसमान छू रहे हैं। सत्ता पक्ष सिलिडर के दाम बढ़ाते जा रहा है, अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी आवाज नहीं उठा रहे हैं।

रेखारानी प्रजापति, ज्वालागंज रसोई का सामान के दाम पहले ही आसमान छू रहे हैं। सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है। फिर से गैस सिलिडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

सोनम देवी, वर्मा चौराहा सरकार राहत देने की बात कर रही है। जबकि हालात यह हैं कि कोरोना बीमारी के चलते छिने रोजगारों के बावजूद सिलिडर के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं।

शोभा द्विवेदी, सिविल लाइन

chat bot
आपका साथी