मुख्य आरक्षी की हृदयगति रुकने से मौत

जासं फतेहपुर पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी की तबीयत बिगड़ने पर सहयोगी उसे जिला अस्पताल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:13 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:13 PM (IST)
मुख्य आरक्षी की हृदयगति रुकने से मौत
मुख्य आरक्षी की हृदयगति रुकने से मौत

जासं, फतेहपुर : पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी की तबीयत बिगड़ने पर सहयोगी उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि हृदयगति रुकने से आरक्षी की मौत हुई है।

पीआरवी 1147 में तैनात 58 वर्षीय मुख्य आरक्षी राम बहादुर सिंह निवासी कस्तूरीपुर थाना होलागढ़ जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। रात में तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए साथी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मुख्य आरक्षी का शव रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचा। यहां पर सवानों ने सलामी दी। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल व अधिकारियों/ कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी