किसानों की बाट जोहते रहे केंद्र, नहीं हुई बोहनी

जागरण टीम फतेहपुर एक अप्रैल (गुरुवार) से गेहूं खरीद की औपचारिक शुरूआत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 07:43 PM (IST)
किसानों की बाट जोहते रहे केंद्र, नहीं हुई बोहनी
किसानों की बाट जोहते रहे केंद्र, नहीं हुई बोहनी

जागरण टीम, फतेहपुर : एक अप्रैल (गुरुवार) से गेहूं खरीद की औपचारिक शुरूआत हो गई। हालांकि, केंद्र प्रभारी दिन भर अन्नदाताओं की बाट जोहते रहे लेकिन कोई भी किसान अपनी उपज को लेकर नहीं पहुंचा। कुछ किसान खरीद से संबंधित जानकारी करने जरूर आए। खरीद के पहले दिन जागरण की पड़ताल में कई केंद्रों में व्यवस्थाएं नाकाफी मिली तो कई केंद्रों में बैनर, छलना, पंखा लगाकर कर्मचारी बैठे रहे। वहीं, अभी कई किसानों की फसल खेत में कटने के लिए खड़ी है।

गुरुवार को डिप्टी आरएमओ रमेश कुमार ने प्रशासनिक टीम के साथ शहर की मंडी समिति व बहुआ गेहूं खरीद केंद्र का जायजा लिया। साथ ही विभागीय खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

दृश्य-1

स्थान-विपणन शाखा, किशुनपुर, समय- दोपहर 12 बजे।

केंद्र के अंदर प्रभारी राजेंद्र कुमार बैनर, पंखा, तराजू लगाकर किसानों के इंतजार में बैठे रहे। कुछ देर बाद ही रारी व सरौली गांव से तीन किसान कागज लेकर पहुंच गए। किसानों को केंद्र प्रभारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन टोकन प्राप्त हो जाएगा। गेहूं लेकर आने पर तत्काल ही खरीद होगी।

दृश्य-2

स्थान- विपणन शाखा, हथगाम, समय-दोपहर साढ़े 12 बजे।

केंद्र के अंदर प्रभारी महेंद्र सिंह विभागीय अभिलेखों की पड़ताल में व्यस्त रहे। पांच मजदूर बगल में ही बैठे थे। केंद्र के अंदर घड़े में पानी भरकर रखा गया था। एक डिब्बा में किसानों के लिए पेठा मंगाकर रखा गया। पहले दिन यहां पर भी कुछ किसान खरीद से संबंधित जानकारी के लिए पहुंचे।

दृश्य-3

स्थान- मार्केटिग क्रय केंद्र बिदकी, समय- दोपहर एक बजे।

नवीन गल्ला मंडी में संचालित मार्केटिग के क्रय केंद्र में दो बैनर और दो कांटे भी लगा दिए गए हैं। कर्मचारियों को भी कांटे पर बैठा दिया गया है। हालांकि पूरे दिन इंतजार के बाद भी क्रय केंद्र में एक ही किसान नहीं पहुंचा।

chat bot
आपका साथी