स्वास्थ्य और कूड़ा संवारने को बनाई सेल

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर को कूड़े-कचरे से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रश्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:54 PM (IST)
स्वास्थ्य और कूड़ा संवारने को बनाई सेल
स्वास्थ्य और कूड़ा संवारने को बनाई सेल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर को कूड़े-कचरे से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहल शुरू की है। शहर के सिविल लाइन इलाके में फुटपाथ में जमा होने वाले कूड़े के फैलाव और होने वाली दिक्कतों को लेकर एक कोठरी (सेल) बनाई है। टीन शेड के साथ चारों तरफ दीवार और गेट लगाया गया है। नगर पालिका का यह काम लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है। निकाय क्षेत्रों में संचालित स्वच्छ भारत मिशन योजना को परवान चढ़ाया जाना जिम्मेदारीबन गया है। दायित्व निर्वहन की जांच के साथ ही केंद्रीय टीम समय समय पर आती है। जो कि विभिन्न बिदुओं में सर्वे करती और स्वच्छता के अंक देती है। अमृत योजना में चयनित नगर पालिका को इसी के आधार पर शासन से योजनाओं की राशि भी मिलती है। बीते छह माह हुए सर्वेक्षण में नगर पालिका को 286 पायदान से 183 पायदान मिला है। इससे पालिका को खासी खुशी मिली है। इस सर्वेक्षण को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए नगर पालिका ने कमर कस रखी है। नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिध हाजी रजा कहते हैं कि स्वच्छता के बिना शहर को प्रगति के मार्ग पर दौड़ाया नहीं जा सकता है। स्वच्छता के मामले में हुए सर्वेक्षण में अच्छा मुकाम मिला है। सिविल लाइन में कूड़ा संरक्षण सेल 15 लाख रुपये लागत से बनाया गया है। यह प्रयोग सफल रहा तो शहर के अन्य इलाकों में इसे बनवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी