व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष का कानपुर में हुआ सम्मान

संवाद सहयोगी खागा व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल को कानपुर शहर में आयोजित एक कार्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:16 PM (IST)
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष का कानपुर में हुआ सम्मान
व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष का कानपुर में हुआ सम्मान

संवाद सहयोगी, खागा: व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल को कानपुर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को व्यापारियों से मृदुल व्यवहार रखने के लिए सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष को सम्मानित किए जाने पर नगर के व्यापारियों ने खुशी जताई। कानपुर के फूलबाग में आयोजित प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दौरान नगर के रहने वाले व्यापारी नेता को सम्मानित किया गया। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के सानिध्य में जिलाध्यक्ष को पगड़ी व अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। आयोजन में जिला महामंत्री रिजवान डियर, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह यादव, युवा महामंत्री सुनील गुप्त व नगर के कार्यवाहक अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल आदि रहे। नगर के रहने वाले व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष को सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि व्यापारियों के हितों को लेकर उनके संघर्ष में और निखार आएगा।

गाय को सरिया से मार किया जख्मी

फतेहपुर : गाजीपुर थाने के मदरियापुर मजरे केवई गांव निवासी मनोज कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दी गई तहरीर में स्पष्ट किया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय को क्रूरता पूर्वक सरिया मारकर घायल कर दिया गया। शाह चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर घायल गाय का उपचार कराया जा रहा है। जासं

युवती को भगा ले जाने में दो नामजद

फतेहपुर : असोथर थाने के एक गांव से बालिग युवती को 16 अक्टूबर को गांव का अंशू सिंह ठाकुर शादी करने के इरादे से बरगला कर भगा ले गया था। अब शादी से इन्कार कर रहा है। पीड़ित पिता ने गांव के अंशू सिंह व उसके पिता राजेंद्र सिंह पर एससी-एसटी एक्ट के तहत बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि युवती के सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जासं

chat bot
आपका साथी