संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें

चेकिग के नाम पर युवक को पीटा हुसेनगंज थाना क्षेत्र सातमील तिराहे पर एक बाइक सवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:39 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें

चेकिग के नाम पर युवक को पीटा

हुसेनगंज : थाना क्षेत्र सातमील तिराहे पर एक बाइक सवार केले की फेरी लगाने जा रहा था। आरोप है कि उपनिरीक्षक व सिपाहियों ने उसे रोककर कागज देखे और फिर दो थप्पड़ मार दिए। उतने में ही फरसी गांव के रेहान ने फेरीवाले को पीटने का विरोध किया तो पुलिस ने उसका 151 में चालान कर दिया। कार्यवाहक एसओ इंद्रजीत गौतम ने बताया कि बाइक सवार रेहान रुकवाने पर रुका नहीं। इसके बाद सिपाही का हाथ पकड़कर झड़प करने लगा था। अन्य आरोप बेबुनियाद है। संसू

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

हसवा : थरियांव थाने के रसूलाबाद रेलवे क्रासिग को पार करते समय एक 35 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई लेकिन दिवंगत की शिनाख्त नहीं की जा सकी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक से क्षत विक्षत शव बरामद कर मच्र्युरी भेजा गया है। संसू

दुष्कर्म का आरोपित हत्थे चढ़ा

फतेहपुर : थरियांव थाने के एक गांव से चुनकू एक किशोरी को बरगला कर भगा ले गया था फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के बयान पर आरोपित पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। फरार आरोपित को उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि कोर्ट से आरोपित चुनकू निवासी रमवां को पकड़ने के लिए वारंट भी जारी हो गया था। आरोपित को पकड़कर कोर्ट भेजा गया है। संसू

झगड़ा करने पर तीन पर कार्रवाई

फतेहपुर : हुसेनगंज पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा कर रहे मो. आसिफ निवासी लालपुर फरसी, लालू निवासी हुसेनगंज व अनिल प्रताप सिंह निवासी आलमपुर नरही के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट भेजा है। जासं

अपशब्द के विरोध में डंडे से मारापीटा

फतेहपुर : शहर के विद्यार्थी चौराहा सिविल लाइंस निवासी राजकुमार सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें कहा, रविवार को रात कलेक्ट्रेट के पास से होकर घर जा रहा था। तभी बांदा के रहने वाले एक युवक ने उससे अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उसे डंडे से पीट दिया। आरोप लगाया कि उक्त युवक यहां अपनी ससुराल में रहता है। शहर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। वि.

chat bot
आपका साथी