संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें

अवैध पिस्टल की जानकारी पर दौड़ी पुलिस थरियांव पुलिस को जानकारी मिली कि पूर्वी बाईपास के प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 09:41 PM (IST)
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें
संक्षेप में पढ़ें फतेहपुर की पांच खबरें

अवैध पिस्टल की जानकारी पर दौड़ी पुलिस

थरियांव : पुलिस को जानकारी मिली कि पूर्वी बाईपास के पास से बाइक सवार युवकों के पास अवैध पिस्टल है। जांच में बाइक सवारों को रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास नकली पिस्टल बरामद हुई है। थानाध्यक्ष नंदलाल ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। संसू

आरोपित गिरफ्तार

फतेहपुर : दारोगा अवधेश कुमार यादव ने आरिफ निवासी मुराइन टोला को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर मुकदमा दर्ज करके न्यायालय भेजा गया है। जासं

छेड़छाड़ की दी शिकायत

बहुआ : ललौली थानाक्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवारों ने उसे रोका और स्वजन को बाइक समेत गिरा दिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी कि दर्ज मुकदमा वापस ले लो नहीं जो जान से मार देंगे। आरोपित ने पूर्व में उसका अपहरण और दुष्कर्म किया था। मुकदमे के बाद जेल से जमानत पर वापस आया है। वि.

पिता-पुत्री समेत चार घायल

हथगाम : सुल्तानपुर घोष थाने के हुलासी का पुरवा मजरे बघौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें घायल हरिश्चंद्र पासवान, इनकी पत्नी संतोषी देवी, पुत्री पुष्पा देवी तथा दूसरे पक्ष से राजू पासवान घायल हो गए हैं। संसू

वादकारी होते परेशान

फतेहपुर : सिविल अधिवक्ता मंच उप्र के प्रांत संयोजक ने पीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा है कि सिविल कोर्ट में मामलों की सुनवाई समय से नहीं की जाती है, जिससे वादकारी परेशान होते है। कई पदाधिकारियों इस पर न्याय मांगा है। जासं

chat bot
आपका साथी