फतेहनगर करसूमा में दो पक्षों में चले ईंट- पत्थर

जागरण संवाददाता फतेहपुर फतेहनगर करसूमा गांव में दस दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान दयाशंकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:05 PM (IST)
फतेहनगर करसूमा में दो पक्षों में चले ईंट- पत्थर
फतेहनगर करसूमा में दो पक्षों में चले ईंट- पत्थर

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : फतेहनगर करसूमा गांव में दस दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान दयाशंकर नादान भट्ट व बीडीसी दिलीप यादव के बीच रास्ते में गाना गाने व अपशब्द बोलने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों में थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। उसकी खुन्नस दोनो पक्षों में चल रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार को प्रात: मुन्नू यादव का लड़का जंगल गया था वहां पर दूसरे पक्ष ने उसे पीट दिया। दोनों पक्ष अपने अपने घर पहुंचे तो ईंट पत्थर चलाना शुरु कर दिया।

सूचना पर एसओ आशीष सिंह पीआरवी व महिला सिपाहियों के साथ मय फोर्स गांव पहुंचे और गांव के पीछे की तरफ ईंट पथराव कर रहे आरोपितों किशोरी, त्रिभुवन, मोनू, आदेश, राजेश, जोगेंद्र, काशी, ज्ञानबाबू, अवधेश, हिमांशू, सोमेंद्र, अभिलाष, पवन, चंदा देवी, दया देवी, मिथला देवी समेत 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें छह लोग मामूली रूप से चुटहिल हैं। पुलिस ने एक पक्ष से 11 व दूसरे पक्ष से 16 आरोपितों पर कार्रवाई कर दी है। एसओ आशीष सिंह का कहना था कि शराब पीकर रास्ते में गाना गाकर अराजकता फैलाने को लेकर दस दिन पूर्व पूर्व प्रधान नादान व बीडीसी के मध्य मारपीट हुई थी, उसी खुन्नस में ईंट पथराव हुआ जिसमें दोनो पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

रास्ते में खाकी ने बेकसूरों को पीटा

- गाजीपुर पुलिस के साथ गए सिपाही व महिला सिपाहियों की टीम ने रास्ते व घरों के बाहर खड़े एक दंपती बेकसूर मिला उसे रोककर पीटा। हालांकि एसओ का कहना था कि ऐसा नहीं है सिर्फ डांट डपटा गया था।

chat bot
आपका साथी