भाजपा लगाएगी छह शिविर, मंत्री-विधायक होंगे शामिल

जागरण संवाददाता फतेहपुर विश्व योग दिवस के मौके पर भाजपा भी जिले में छह शिविरों का आय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:51 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:51 PM (IST)
भाजपा लगाएगी छह शिविर, मंत्री-विधायक होंगे शामिल
भाजपा लगाएगी छह शिविर, मंत्री-विधायक होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विश्व योग दिवस के मौके पर भाजपा भी जिले में छह शिविरों का आयोजन करेंगी। इन शिविरों में कोरोना नियमों के मानकों का पालन करने हुए आयोजन होगा। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने योग दिवस के जिम्मेदारी दी है।

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर तांबेश्वर में व्यवस्था प्रमुख राम प्रताप सिंह गौतम के संयोजकत्व में योग दिवस मनाया जाएगा। यहां केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हिस्सा लेंगी। विद्या मंदिर बिदकी में पूरन सिंह पटेल संयोजकत्व में आयोजन होगा, जिसमें विधायक करण सिंह पटेल हिस्सा लेंगे। प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट में संजय गुप्ता की ओर से व्यवस्था की जाएगी, जिसमें सदर विधायक विक्रम सिंह हिस्सा लेंगे। रामा अग्रहरि डिग्री कालेज में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, नगर पंचायत खागा में विधायक कृष्णा पासवान व स्वयं जिलाध्यक्ष निवेदिता सिंह डिग्री कालेज की योग कक्षा में हिस्सा लेंगे। कुलदीप भदौरिया ने बताया कि सभी जगहों पर योग कक्षा का आयोजन सुबह सात बजे से होगा और लोग आनलाइन जुड़कर इस योग कक्षा में योग करेंगे। कहीं भी रहें 45 मिनट के लिए योग कक्षा से जुड़े

सरकारी स्तर पर योग कक्षा का आयोजन इस बार वर्चुअल रूप से किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी है वह योग कक्षा से आयुष कवच एप के जरिए जुड़ सकता है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी सुधीर रंजन ने बताया कि जूम एप पर मीटिग आइडी 87347148914 है और पासवर्ड योग है।

chat bot
आपका साथी