पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

संवाद सूत्र हसवा पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही घोषित नहीं हुईं हों लेकिन तैयारियों को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 06:18 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

संवाद सूत्र, हसवा : पंचायत चुनाव की तिथियां भले ही घोषित नहीं हुईं हों, लेकिन तैयारियों को पंख लग गए हैं। पहली बार सिंबल देकर प्रत्याशियों को मैदान में उतारने जा रही भाजपा ने कमर कस रखी है। मंडल स्तर पर चुनावी बैठकें करके जीत का ताना-बाना बुना जा रहा है।

भिटौरा मंडल की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। जिले से पहुंचे भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, ओम मिश्रा, अरविद बाजपेयी ने साथियों में जोश भरा। क्षेत्रीय कार्यालय कार्य समिति के सदस्य राम कुमार द्विवेदी ने कहा, पार्टी की छाप जनता के बीच अच्छी बनी हुई है। 6 से 12 फरवरी तक सारी जिम्मेदारी पूरी कर ली जाए। इसके बाद हर ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर पार्टी की नीतियों और नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए ताकत दिखाएं। इस मौके पर गिरिजा दत्त बाजपेयी, विजय सिंह, उदय लोधी, दिनेश पासवान आदि रहे।

chat bot
आपका साथी