भाजपा ने अभय तो सपा ने संगीता को बनाया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता फतेहपुर तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 09:08 PM (IST)
भाजपा ने अभय तो सपा ने संगीता को बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने अभय तो सपा ने संगीता को बनाया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : तीन जुलाई को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सरगर्मी अब तेज हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने के लिए भले ही तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदें हैं, लेकिन गुरुवार को भाजपा व सपा ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारकर हलचल बढ़ा दी है। चुनाव नजदीक आते ही सियासी गलियों में चहल-कदमी बढ़ गई है। उधर, सदस्यों को अपने-अपने पाले में लाने के लिए खेमेबंदी भी शुरू हो गई है। जिला पंचायत के लिए नामांकन 26 जून को कलेक्ट्रेट में तीन बजे तक होंगे। दोपहर एक बजे तक जिला पंचायत से नामांकन पत्र भी खरीदा जा सकता है। जीत की जरूरी संख्या पूरी : आशीष

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिया। घोषित प्रत्याशी के साथ जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने इसकी जानकारी मीडिया के समक्ष दी। उन्होंने कहा, 46 सदस्यीय जिला पंचायत में जीत के लिए जरूरी संख्या पार्टी के पास है। भाजपा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगी। घोषित प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी ने मौका दिया है पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और पार्टी के विश्वास पर खरा भी उतरेंगे। बता दें कि घोषित प्रत्याशी की धर्मपत्नी डा. निवेदिता सिंह पिछले कार्यकाल में जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं हैं। 26 सदस्य साथ, सपा प्रत्याशी की जीत तय : विपिन

गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी की उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत सदस्य संगीताराज पासवान का नाम घोषित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव पूंजीपति बनाम आम सदस्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। वह जिला कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थे। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी के 10 जिला पंचायत सदस्य जीतें है, इसके अलावा 16 सदस्यों का और भी समर्थन मिल चुका है। सपा प्रत्याशी की जीत तय है। घोषित प्रत्याशी संगीता राज भी पार्टी के लिए जीजान लगाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व सांसद डा.अशोक पटेल, जिला सचिव देवी गुलाम कुशवाहा, रामेश्वर दयाल गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान, मोइन खान, अशोक कुमार सिंह, सतीशराज सिंह, मो. समीम समेत कई पार्टीजन रहे।

chat bot
आपका साथी