जुआ अड्डा चलाने वाला भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

जागरण संवाददाता फतेहपुर युवा भाजपा नेता शहर में जगह बदल कर जुआ का अड्डा वर्षो से चल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:03 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:03 PM (IST)
जुआ अड्डा चलाने वाला भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
जुआ अड्डा चलाने वाला भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : युवा भाजपा नेता शहर में जगह बदल कर जुआ का अड्डा वर्षो से चला रहा है। बुधवार की शाम पुलिस ने रामगंज पक्का तालाब में एक आवास में लाखों की फड़ के साथ 24 जुआरियों को पकड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने गैर कानूनी कृत्य में लिप्त होने पर युवा भाजपा नेता अभिषेक शुक्ल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

वहीं, गिरफ्तार किए गए 24 जुआरियों को दूसरे दिन निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। जुआरियों में गोलू गुप्ता, अभिषेक शुक्ला प्रदीप कुमार, पिटू दीक्षित, संदीप, दीपक, शेखू, विक्रम, संजय, आशीष, संदीप, धीरज, मनोज, सुनील, आरिफ, दीपक, सौरभ, तरुण, मोहम्मद आरिफ, आशुतोष, दर्श, पवन, राजू, लतीफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी