मातम दिवस मना भाजपा सरकार को कोसा

जागरण संवाददाता फतेहपुर निजीकरण के विरोध में उतरे विद्युत संघर्ष समिति ने भाजपा सरक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:32 PM (IST)
मातम दिवस मना भाजपा सरकार को कोसा
मातम दिवस मना भाजपा सरकार को कोसा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : निजीकरण के विरोध में उतरे विद्युत संघर्ष समिति ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एसई कार्यालय में अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मौर्य की अध्यक्षता में मातम दिवस मनाकर कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एक्सईएन प्रभाकर पांडेय,एसडीओ विनय सिंह, फूलचंद्र, पवन सिंह समेत आधा सैकड़ा कर्मी एकत्र हुए। सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा। संचालन महासचिव रबी निषाद ने किया। शाम 6 बजे एसई से एक्सईएन कार्यालय तक कैंडल मार्ग निकाल अपनी मांगे बुलंद की। समिति के महामंत्री ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार निजीकरण में अपना निर्णय नहीं बदलती है। तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी