पीएम मोदी का जन्मदिन मना भाजपाई बोले, जियो हजारों साल

जागरण टीम फतेहपुर पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में चौडगरा कस्बे में 50 किसानों को जवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM (IST)
पीएम मोदी का जन्मदिन मना भाजपाई बोले, जियो हजारों साल
पीएम मोदी का जन्मदिन मना भाजपाई बोले, जियो हजारों साल

जागरण टीम, फतेहपुर : पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में चौडगरा कस्बे में 50 किसानों को जवान-किसान सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं कि कृषि अधिनियम किसान हित में है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर दक्षिणी क्षेत्र के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने महिलाओं को साड़ी और बच्चों को फल, टाफी, बिस्किट आदि वितरित किए। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने किया। सीएचसी बिदकी में विधायक करण सिंह पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। आरएसजी बालिका इंटर कालेज में केक काटकर पीएम मोदी को बधाई दी गयी। उधर, खागा तहसील में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने सीएचसी हथगाम में भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हुए फल वितरित किए। मंत्री बोले कि 25 सितंबर को गरीब कल्याण मेला ब्लाक स्तर पर आयोजित होगा। खागा नगर पंचायत में विधायक कृष्णा पासवान ने चेयरमैन गीता सिंह, भाजपा नेता रामगोपाल सिंह जन्म दिन मनाया। भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ,भावना दिव्यांग में सदर विधायक विक्रम सिंह की मौजूदगी में जन्मदिन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।

chat bot
आपका साथी