जिला वितरक संघ के प्रकाश अध्यक्ष, बद्री विशाल बने महामंत्री

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) की बैठक शहर के हरिहरग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:35 PM (IST)
जिला वितरक संघ के प्रकाश अध्यक्ष, बद्री विशाल बने महामंत्री
जिला वितरक संघ के प्रकाश अध्यक्ष, बद्री विशाल बने महामंत्री

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजीकृत) की बैठक शहर के हरिहरगंज मुहल्ले के एक लाज में हुई। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में जिला वितरक संघ की घोषणा की गई। प्रकाश सिंह को अध्यक्ष और महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता की अगुवाई वाली कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वहीं, व्यापारियों ने वाहनों की नो इंट्री से होने वाली दिक्कतों को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा तो उन्होंने कहाकि समस्या का समाधान संगठन कराएगा। वितरक संघ की कमेटी में ज्ञानेंद्र गुप्ता को संयुक्त मंत्री, राहुल गुप्ता मंत्री, गौरव गुप्ता संगठन मंत्री, विवेक कोषाध्यक्ष तथा राजीव मेहरोत्रा को संरक्षक का दायित्व दिया गया। बैठक मे निर्णय लिया गया कि वितरक और स्टाफ कापुलिस से वेरीफिकेशन कराया जाएगा। श्रम विभाग में दो लाख का निश्शुल्क और पांच लाख तक का बीमा कराया जाएगा। कोई भी वितरक दूसरे वितरक के कर्मचारियों को बिना सहमति नहीं रखेंगे। कोई भी वितरक बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के काम नहीं लेगा। इस मौके पर फरहत अली सिद्दीकी, राज कुमार मिश्रा, पवन कुमार, सत्यम गुप्ता, गोलू, राज कमल मौर्य आदि रहे।

chat bot
आपका साथी