लगाते ही फुंकी नलकूप की मोटर, पेयजल संकट गहराया

संवाद सूत्र असोथर एक पखवारे से पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे वासियों को एकबार फिर से सम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:07 PM (IST)
लगाते ही फुंकी नलकूप की मोटर, पेयजल संकट गहराया
लगाते ही फुंकी नलकूप की मोटर, पेयजल संकट गहराया

संवाद सूत्र, असोथर : एक पखवारे से पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे वासियों को एकबार फिर से समस्याओं ने घेर लिया है। फुंकी मोटर भरवा कर आई और घंटे भर भी नहीं चल पाई। एक पखवारे में दोबार नलकूप की मोटर फुंकना भ्रष्टाचार की तरफ लोगों को अंगुली उठाने के लिए विवश कर रहा है जबकि अवर अभियंता तकनीकी खराबी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मोटर भराने में हो रहे राजस्व नुकसान को लेकर जिम्मेदार तनिक भी चिन्तित नहीं दिख रहे हैं।

कस्बे के रामगुलाम अग्रहरि, दिनेश प्रताप सिंह, डा. अर्जुन, बब्बू सिंह आदि का कहना था कि कस्बे की मोटर एक पखवारे पूर्व फुंक गई थी। शनिवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और डीएम अपूर्वा दुबे के द्वारा नगर पंचायत भवन का शुभारंभ पर आना था। जल निगम ने आनन फानन में मोटर लाकर लगवाने का काम शुरू कराकर अपनी बचत कर ली। रविवार को काम पूरा हुआ, शाम पहर मोटर घंटे भर भी नहीं चली पाई और फुंक गयी। कस्बे में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गर्मी के दिनों में लोग पेयजल के लिए जूझ रहे हैं। जल निगम के जेई एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर फिर से फुंक गयी है। कुछ तकनीकी दिक्कत है। मोटर केा भरवाने के लिए भेजा जा रहा है। एक दो दिन में समस्या का निदान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी