नाला खोदाई से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सूत्र जहानाबाद नगर के आंबेडकर नगर मुहल्ले तक नाला खोदे जाने से लोगों में नाराजगी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:49 PM (IST)
नाला खोदाई से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा
नाला खोदाई से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा

संवाद सूत्र, जहानाबाद : नगर के आंबेडकर नगर मुहल्ले तक नाला खोदे जाने से लोगों में नाराजगी है। महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा। ईओ को महिलाओं ने खरी-खरी सुनाई। कहा कि बस्ती के तालाब में नाले का पानी गिराने से बस्ती में जलभराव की संभावना है। ईओ ने समस्या सुनी और समाधान का भरोसा दिया।

कस्बे के अमौली चौराहे से लेकर गैस एजेंसी तक लोक निर्माण विभाग की ओर से 15 वर्ष पूर्व नाला का निर्माण कराया गया था। 50 मीटर नाला अधूरा है। इस पर नगर पंचायत जल निकासी के लिए हाईवे के किनारे बने तालाब तक नाले की खोदाई का काम करा रहा है। इसे लेकर आंबेडकर नगर मुहल्ले की महिलाओं ने नाला खोदे जाने का विरोध किया है। महिलाओं ने कहाकि नाला तालाब में गिराए जाने के बाद बस्ती में पानी भरेगा। बस्ती जलभराव का शिकार होगी। महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा भी किया। इस पर ईओ कुलवंत सिंह हंगामा कर रही महिलाओं को भरोसा किया कि जलभराव की समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदर्शन के दौरान अंजू देवी,माया, सोमवती,देवरती, मुन्नी, ओम देवी, शांति, रीता, अंजना, सुनीता समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी