बिफरे किसान, पुलिस पर निकाली भड़ास

जासं फतेहपुर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के बैनर तले किसानों ने पुलिस की कार्यश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:36 PM (IST)
बिफरे किसान, पुलिस पर निकाली भड़ास
बिफरे किसान, पुलिस पर निकाली भड़ास

जासं, फतेहपुर : भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के बैनर तले किसानों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नहर कालोनी में धरना देकर एसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें हथगाम व किशनपुर पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा, प्रधान प्रतिनिधि विनोद सिंह व उनके पुत्रों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। किशुनपुर में तहसील अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी पर भी फर्जी मुकदमे दर्ज करने की बात कही। कहा कि किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अशोक उत्तम, जिलाध्यक्ष रामसहाय पटेल, पुन्नू शुक्ल, अजीम सिद्दकी, प्रवीण सिंह, दिनेश शुक्ल, नवल पटेल, राहुल उमराव, हीरालाल प्रजापति, मोईद अहमद, धरम सिंह, छोटेलाल यादव, रामभजन, अनंत प्रकाश वर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी