थरियांव-असोथर मार्ग पर एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) कस्बा से असोथर के जर्जर मार्ग में जलभराव होने से शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:17 PM (IST)
थरियांव-असोथर मार्ग पर एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस
थरियांव-असोथर मार्ग पर एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस

संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : कस्बा से असोथर के जर्जर मार्ग में जलभराव होने से शुक्रवार को दोपहर भीषण जाम लग गया। ट्रक, कार, ई-रिक्शा के साथ एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। पौन घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर धीरे धीरे जाम में फंसे वाहनों का आवागमन कराया गया। दोपहर 12 बजे जर्जर गड्ढायुक्त मार्ग में बारिश का पानी भर जाने से उसमें ई-रिक्शा फंस गया। धीरे धीरे ई-रिक्शा के आगे व पीछे ट्रक, कार, ट्रैक्टर जाम में फंस गए। तभी खागा की तरफ से फतेहपुर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ नंदलाल सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस भेजकर मार्ग बहाल करा दिया गया था। जलभराव होने की वजह से इक्का दुक्का वाहन फंस गए थे।

chat bot
आपका साथी