कोरोना से दिवंगत स्वजन को मिलेगी हरसंभव मदद

संवाद सूत्र जहानाबाद कस्बे के अमौली रोड में रहने वाले वंश गोपाल सैनी व राजेश उत्तम कोरो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 09:26 PM (IST)
कोरोना से दिवंगत स्वजन को मिलेगी हरसंभव मदद
कोरोना से दिवंगत स्वजन को मिलेगी हरसंभव मदद

संवाद सूत्र, जहानाबाद : कस्बे के अमौली रोड में रहने वाले वंश गोपाल सैनी व राजेश उत्तम कोरोना के चलते दिवंगत हो गए थे। रविवार को प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी दोनों परिवारों से मिले।

दिवंगत राजेश उत्तम के 17 वर्षीय पुत्र रीतेश और 14 वर्षीय पुत्र आस्था बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में शिक्षा पा रहे हैं। मंत्री ने दोनों बच्चों से मुलाकात कर उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कैलाश नारायण शर्मा, संतोष कुमार यादव, सभासद महेश चौरसिया, भोला अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह, राम शंकर सैनी, महेंद्र वर्मा, दिनेश उत्तम, आकाश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। पंचायत भवन का किया लोकार्पण

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार जय कुमार सिंह व अभय प्रताप सिंह पप्पू भइया ने अकबरपुर नसीरपुर में 14वें वित्त से बने पंचायत भवन का नारियल तोड़कर लोकार्पण किया। इसके पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह के आवास पहुंचे। जहां पर समस्याएं सुनीं।

chat bot
आपका साथी