अइसन आदमी चुनिबै जउन गांवन का कराई विकास

कुमुद तिवारी प्रेमनगर (फतेहपुर) पंचायत चुनाव के भाग्य विधाता है मतदाताओं पर प्रत्याशी डोरे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:14 PM (IST)
अइसन आदमी चुनिबै जउन गांवन का कराई विकास
अइसन आदमी चुनिबै जउन गांवन का कराई विकास

कुमुद तिवारी प्रेमनगर (फतेहपुर) पंचायत चुनाव के भाग्य विधाता है मतदाताओं पर प्रत्याशी डोरे डाल रहे हैं। रिश्तों की दुहाई, साथ जीने मरने की कसम खाई जा रही है। भले ही गांव गांव वोट के लिए प्रलोभन का दांव चला जा रहा है, लेकिन सजग हो चुका मतदाता सब की हां में हां मिलाकर कुछ और करने के मूड में दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत मोहम्मदपुर गौंती और बुदवन सीट के अलावा छह से अधिक पंचायतों की नब्ज टटोली गई। एक ही बात साफ हुई कि स्थानीय के साथ योग्य व मिलनसार प्रत्याशी को मौका मतदाता देंगे।

रविवार सुबह साढ़े 10 बजे मोहम्मदपुर गौंती के कोडावर के एक खलिहान में सुस्ताने के लिए किसान में शामिल सीताराम पटेल, प्रदीप, हरिश्चंद्र दुबे व मिश्रीलाल आदि बैठे मिले। तभी गांव के जगदीश सोनकर, रामशरन, शिवमोहन और लल्लू सोनकर आ गए तो चर्चा ने जोर पकड़ लिया। सीताराम बोल पड़े, अबकी बार तो हम भइया जात-पात छोड़ि कै विकास करावै वाले प्रत्याशी का वोट देबै। रामशरन बोले, पहिले हमार सुनत जा, भइया ई चुनाव बार-बार नही आवत है खूब समय है सोच-समझि कै अइसन आदमी चुनिबै जउन गांवन का विकास करावै। पहिले वाली गलती या बार न दोहरैबे। इसी सीट के सुल्तानपुर घोष गांव पहुंचे तो दोपहर 12 बजे नंदलाल पंचर वाले की दुकान में जैनुल आब्दीन, मो. अरमान, लाला सिंह, माता प्रसाद व मो. रियाज के बीच चुनावी चर्चा छिड़ी थी। नंदलाल भी गांव की बदहाली दूर करने वाले को नेता चुनने की हामी भरते नजर आए। बोले हम सबका भइया या बार विकास करावै वाला प्रत्याशी देखै का है। दोपहर एक बजे लौटते समय रास्ते में कुछ देर के लिए बुदवन जिला पंचायत सीट के अल्लीपुर भादर गांव के रूके तो यहां की फिजा भी अलहदा नहीं थी। धर्मेंद्र की जूस व शर्बत की दुकान में मजमा लगा था। यहां पर चुनावी चकल्लस छिड़ी थी। देखते ही देखते गांव के श्रीराम बोले, सभी प्रत्याशी जोर मारे पड़े हैं। रातौ मा सुकून से नहीं रहै देत सबेरे से आके मोहारे मा घोरावे लागत हैं। तभी तूफान सिंह बोले, जीतै के बाद कउनो नहीं देखाई पड़त हैं, अब सब लाइन लगाए हैं। बगल में ही खड़े पुरईन गांव के रहने वाले धर्मेंद्र बोल पड़े हमरे हिया तो एक खरिजा तक नहीं लगा है। वोट लेके खातिर प्रत्याशी सारे जतन लगावै मा लगे हैं। का बताई हमार तो वोट देका मन नहीं होत है। गांव के ननकाई ने धर्मेंद्र का समर्थन करते हुए कहा कि सही कहेव भाई सबन से बड़ा मन खराब है। सूरजदीन जब वहां से चले तो कहने लगे कि हम दै देब सबन के शर्बत का पैसा कहूं भागा नहीं जाए रहे हैं। सब ठहाका लगा के हंसने लगे और अपने-अपने घरों की ओर चल दिए।

chat bot
आपका साथी