कृषि विभाग को मिले 78 प्राविधिक सहायक

जागरण संवाददाता फतेहपुर कृषि योजनाओं की जानकारी और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:00 PM (IST)
कृषि विभाग को मिले 78 प्राविधिक सहायक
कृषि विभाग को मिले 78 प्राविधिक सहायक

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कृषि योजनाओं की जानकारी और किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने के लिए अब न्याय पंचायत स्तर पर कर्मचारी काम करेंगे। शुक्रवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्राविधिक सहायक ग्रुप सी के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए, जिसमें जिले को 75 प्राविधिक सहायक भी शामिल है।

किसानों की आय दूना करने के प्रयासों में शासन किसानों को कृषि की नई तकनीक से दक्ष करना चाहता है। दो दशक से न्यायपंचायत स्तर के खाली पदों को भरने की कवायद में प्राविधिक सहायक तैनात किए गए हैं। यह प्राविधिक सहायक किसानों तक कृषि योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ नई तकनीक भी किसानों तक पहुंचाएंगे। उपकृषि निदेशक राममिलन परिहार ने कहा कि 75 प्राविधिक सहायक पहले से काम कर रहे हैं, 78 नए मिल जाने के बाद संख्या 153 पहुंच गई है। कहा कि अब हर न्याय पंचायत स्तर पर तैनाती हो जाने से किसानों तक योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी