मरम्मत के बाद फिर बही पांटून पुल की बोरियां

संवाद सूत्र किशुनपुर कस्बा व बांदा जनपद के दांदो घाट के मध्य बने पांटून पुल पर सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:35 PM (IST)
मरम्मत के बाद फिर बही पांटून पुल की बोरियां
मरम्मत के बाद फिर बही पांटून पुल की बोरियां

संवाद सूत्र, किशुनपुर : कस्बा व बांदा जनपद के दांदो घाट के मध्य बने पांटून पुल पर सोमवार को दोबारा आवागमन बाधित हो गया। एक दिन पहले मरम्मत के दौरान जिन बोरियों के अंदर मिट्टी भरकर रखी गई थी। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बोरियां बह गईं। मिट्टी कटान लगातार जारी होने की वजह से मरम्मत कार्य नहीं हो सका।

रात में यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बीते दो दिनों से लगातार पानी बढ़ रहा है। एक दिन पहले विभागीय कर्मचारियों ने पांटून पुल की मरम्मत की थी। तीन-चार घंटे ही लोग पुल के ऊपर से आवागमन कर सके। देर रात अचानक पानी बढ़ने से मिट्टी भरी बोरियां बह गईं। सूचना के बाद जेई यूसी विश्वकर्मा मय कर्मचारियों के मौके पर पहुंचे। जेई का कहना था जलस्तर बढ़ने से मिट्टी भरी बोरियां बह जा रही हैं। मिट्टी कटान भी लगातार जारी है। ऐसी परिस्थितियों में किस प्रकार पुल पर आवागमन बहाल रखा जा सकता है, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार को दिन भर पांटून पुल के ऊपर से वाहनों का आवागमन बाधित रहा। दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। नाव के सहारे लोग नदी पार करके किशुनपुर बाजार करने पहुंच सके।

chat bot
आपका साथी