एडीजी ने महिला सिपाहियों को किया पुरस्कृत

संवाद सहयोगी खागा प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश शनिवार दोपहर बाद अचानक कोतवाली पहु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:37 PM (IST)
एडीजी ने महिला सिपाहियों को किया पुरस्कृत
एडीजी ने महिला सिपाहियों को किया पुरस्कृत

संवाद सहयोगी, खागा: प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश शनिवार दोपहर बाद अचानक कोतवाली पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। फिर सफाई व अभिलेखों का रख-रखाव देखा।

एडीजी ने हेल्प डेस्क में दर्ज होने वाली शिकायतों की इंट्री, उनके निस्तारण की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली के कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क द्वारा बेहतर कार्य करने पर वहां तैनात महिला सिपाही अनामिका व उर्मिला को ढाई-ढाई हजार रुपये का पुरस्कार दिया। 20 मिनट रुकने के बाद एडीजी जिला मुख्यालय रवाना हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह रहे।

chat bot
आपका साथी