पराली जलाने पर 44 किसानों पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता फतेहपुर खेत में पराली जलाना अपराध की श्रेणी में है। तमाम निर्देशों के बा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:21 PM (IST)
पराली जलाने पर 44 किसानों पर कार्रवाई
पराली जलाने पर 44 किसानों पर कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: खेत में पराली जलाना अपराध की श्रेणी में है। तमाम निर्देशों के बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है, जिससे प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 44 किसानों पर मुकदमा और 95 हजार का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण का बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस माध्यम से भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा है। गांव-गांव कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है लेकिन 14 कर्मचारी अब तक ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने ठीक ढंग से पर्यवेक्षण नहीं किया। जिसके कारण इनके तैनाती क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गयी है। जिस क्षेत्र में भी पराली जलाने की घटनाएं आएंगी किसान के साथ वहां के तैनात कर्मचारी भी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी