प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपित गिरफ्तार, साथी फरार

संवाद सहयोगी खागा नगर के अंदर से प्रतिबंधित मांस लेकर बाइक से गुजर रहे एक आरोपित को प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:26 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपित गिरफ्तार, साथी फरार
प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपित गिरफ्तार, साथी फरार

संवाद सहयोगी, खागा: नगर के अंदर से प्रतिबंधित मांस लेकर बाइक से गुजर रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित का चालान भेजा है।

कौशांबी जनपद के जवई थाना पइंसा निवासी शमशेर अली बुधवार सुबह बाइक पर प्रतिबंधित मांस लेकर पचीसा मजरे खैरई निवासी वाजिद पुत्र फकीरे के साथ खागा की ओर आ रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद कस्बा इंचार्ज राजीव कमल पांडेय व सिपाहियों ने बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार करने का जाल बिछाया। रेलवे ओवरब्रिज के पास खड़े पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार तस्करों को रुकने का इशारा किया तो बाइक खड़ी करके एक व्यक्ति भाग निकला। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस तस्करी के आरोपित शमशेर अली को गिरफ्तार किया। बोरी में भरा 50 किलो प्रतिबंधित मांस पुलिस ने आरोपितों के पास बरामद किया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि फरार आरोपित की पहचान हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी