बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र हुसेनगंज (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में बीती रात बीमारी ठीक न होने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:18 PM (IST)
बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान
बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, हुसेनगंज (फतेहपुर) : थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में बीती रात बीमारी ठीक न होने से परेशान महिला ने कमरे के भीतर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। भोर पहर स्वजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शव फंदे में लटक रहा था। जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई।

भिटौरा गांव निवासी 30 वर्षीय विमला देवी पत्नी बाबू रूपचंद्र करीब डेढ़ वर्ष से न्यूरो की बीमारी से परेशानी थीं। बीती रात महिला ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि काफी इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घटना से दिवंगत के बच्चे शुभम व सोनम रो-रोकर बेहाल रहे। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम ²ष्टया जांच में स्पष्ट हुआ है कि महिला ने बीमारी के परेशान होकर जान दी है फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसका मायका हुसेनगंज थाने के बड़ागांव बताया गया है।

chat bot
आपका साथी