कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सूत्र किशुनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में गुरुवार सुबह घर से खेत की ओर आए युवक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 11:35 PM (IST)
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, किशुनपुर: थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में गुरुवार सुबह घर से खेत की ओर आए युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटी की शादी में लिया गया कर्ज अदा न होने युवक परेशान रहता था और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।

गांव का रहने वाला 40 वर्षीय महेंद्र सविता खेती-किसानी के साथ ही मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में इनके पत्नी रन्नो देवी, चार बेटियां व एक पुत्र है। चार माह माह पहले उन्होंने एक बेटी की शादी की थी। पत्नी रन्नो देवी ने बताया कि बेटी की शादी में काफी कर्ज हो गया था जिससे वह परेशान रहते थे। मानसिक रूप से वह बीमार रहने लगे थे। बीते डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार की सुबह वह खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। थोड़ी देर बाद ही ग्रामीणों ने घर पर जानकारी दी कि महेंद्र ने पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दिवंगत के नाम पर दस बिस्वा खेत थे।

chat bot
आपका साथी