घाटमपुर रजबहे पर खर्च होंगे 451.22 लाख रुपये

संवाद सहयोगी बिदकी जिले की जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसान अब सिचाई के संकट से उबर सके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:30 PM (IST)
घाटमपुर रजबहे पर खर्च होंगे 451.22 लाख रुपये
घाटमपुर रजबहे पर खर्च होंगे 451.22 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, बिदकी : जिले की जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसान अब सिचाई के संकट से उबर सकेंगे। फिर से किसानों को सिचाई के लिए नहर का भरपूर पानी मिलेगा और फसलें लहलहाएंगी। सरकार ने घाटमपुर रजबहे की पुर्नस्थापना के लिए 451.22 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। परियोजना पर काम शुरू करने के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं। रजबहे के पुनरुद्धार के साथ ही टूटे पुल, पुलियों का निर्माण भी कराया जाएगा।

वर्ष 1984-85 में घाटमपुर रजबहे का पानी एनटीपीसी को बेच दिया गया था। तब से जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की अमौली, बिजौली व सिजौली माइनरें सूख गईं। यहां तक कि कई स्थानों पर तो माइनरों का अस्तित्व सिमट और मिट गया। क्षेत्रीय विधायक/प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार जयकुमार सिंह जैकी ने शासन स्तर पर किसानों की समस्या को रखा। तब सिचाई विभाग कानपुर ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया। अब प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। कानपुर में इटावा ब्रांच की नहर की टेल बन्ना जाखा से निकलने वाले 82.26 किमी लंबे घाटमपुर रजबहे की सफाई, पुल व पुलियों का निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही रजबहे की जिले में हुसेनाबाद टेल पर बिजौली, सिजौली व अमौली माइनर को 150 क्यूसिक पानी की उपलब्धता होगी। इससे तीनों माइनरों को उनकी क्षमता के मुताबिक चलाया जा सकेगा। नहर का पानी आने से किसान खुशहाल होंगे।

फतेहपुर में नहर की स्थिति और सिचाई क्षेत्रफल

अमौली माइनर की लंबाई 13, बिजौली की 14 व सिजौली माइनर की लंबाई 14.5 किमी है। इन तीनों माइनरों से 43 ग्राम पंचायतों की 13413 हे. क्षेत्रफल सिचाई के लिए है। 82.26 किमी लंबे घाटमपुर रजबहे की पुर्नस्थापना के बाद 479 क्यूसिक पानी मिल सकेगा। इससे नौ रजबहों और 44 माइनरों इसी रजबहे से पानी कानपुर के गांवों को दिया जाना है। इसके बाद जिले में हुसेनाबाद के पास बिजौली, सिजौली व अमौली माइनरों को चलाने के लिए 150 क्यूसिक पानी मिलेगा। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री ने जहानाबाद विधान सभा की तीनों माइनरों को चलाने के लिए पैरवी कर शासन से परियोजना को स्वीकृति दिलाई है। इस पर काम अगले माह से शुरू हो जाएगा। यह परियोजना किसानों के जीवन में खुशहाली जाएगी।

वसीम खान, एक्सईएन कानपुर प्रखंड निचली गंगा नहर

chat bot
आपका साथी