चीयर फार इंडिया के तहत युवा मोर्चा ने लगाए कैंप

जागरण संवाददाता फतेहपुर टोक्यो ओलंपिक भारतीय दल की हौसलाफजाई के लिए चीयर फॉर इंडि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:39 PM (IST)
चीयर फार इंडिया के तहत युवा मोर्चा ने लगाए कैंप
चीयर फार इंडिया के तहत युवा मोर्चा ने लगाए कैंप

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: टोक्यो ओलंपिक भारतीय दल की हौसलाफजाई के लिए चीयर फॉर इंडिया अभियान के तहत भाजयुमो ने सभी मंडलों पर कैंप लगाए। इन कैंपों में करीब साढ़े सात सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय दल का मनोबल बढ़ा रहा है। फतेहपुर, खागा, बिदकी, जहानाबाद, हुसैनगंज एवं अयाह शाह विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त 23 मंडलों में कैंप लगाकर अभियान को गति दी गई। कहा कि अभियान का उद्देश्य भारत से प्रतिनिधित्व कर रहे ओलंपियंस के साथ खड़े होना है तथा खेल के प्रति रुझान रखने वाले युवाओं में उत्साह भरना है। कहा कि वेबसाइट ष्द्धद्गद्गह्म4द्बठ्ठस्त्रद्बड्ड.ढ्डद्भ4द्व.श्रह्मद्द पर प्रतिदिन की एक्टिविटी अपलोड कर सकते हैं। 16 दिन तक लगातार अपनी वर्कआउट एक्टिविटी अपलोड करने वाले को स्वर्ण पदक, 10 दिन करने वाले को रजत पदक तथा 5 दिन एक्टिविटी अपलोड करने वाले को वर्चुअल रजत पदक युवा मोर्चा द्वारा दिया जाएगा। आशीष तिवारी, सत्यम अग्रवाल, रोहित कश्यप, अमित शुक्ला, अशोक कश्यप, शशांक ओमर, अंकित गुप्ता, कल्लू शुक्ला, मंगलम पांडेय, अक्षय, मनु, दिलशाद, शिवम, रितिक, विनय आदि लोग उपस्थित रहे।

------------------------

18 चिह्नित स्थलों पर जाएंगी रिले रेस

- खेल जगत फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन, खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग के समन्वय से टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए रिले का आयोजन किया गया है। रिले 28 को जनपद आएगी। यह जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि नउवाबाग, डाकबंगला, आबूनगर पुलिस चौकी, अस्पताल चौराहा, बिदकी बस स्टाप, खलील नगर, पत्थरकटा चौराहा, कचहरी, पटेल नगर, शादीपुर, स्टेशन के समीप, रेलवे क्रासिग पुल, मिशन हास्पिटल के सामने, वर्मा तिराहा, पीरनपुर पानी टंकी, युगराज सिंह कालेज व स्टेडियम पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इन स्थानों से होते हुए रिले स्टेडियम पहुंचेंगी और इसके बाद दो बजे रायबरेली के लिए प्रस्थान करेगी।

chat bot
आपका साथी