216 हड़तालियों की नौकरी खत्म, 60 काम पर लौटे

जागरण संवाददाता फतेहपुर एंबुलेंस की 108 120 व एएलएस (एडवांस लाइप सपोर्ट) सेवा में जिले

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:46 PM (IST)
216 हड़तालियों की नौकरी खत्म, 60 काम पर लौटे
216 हड़तालियों की नौकरी खत्म, 60 काम पर लौटे

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : एंबुलेंस की 108, 120 व एएलएस (एडवांस लाइप सपोर्ट) सेवा में जिले के अंदर 274 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति जीवीके कंपनी द्वारा की गई थी। हड़ताल से वापस न आने के कारण गुरुवार की शाम कंपनी के एचआर हेड टीवीएस रेड्डी ने जिले के 216 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। एक दिन पहले भी जिले के चार कर्मी बर्खास्त हुए थे, जिससे अब बर्खास्त होने वालों की संख्या 220 पहुंच गई है। एचआर हेड ने जरिए मेल कार्रवाई का पत्र भेजा।

कंपनी के द्वारा लगातार कार्रवाई और कठोर निर्णय लेने के कारण हड़ताल में शामिल 60 कर्मचारी अब तक काम में वापस आ चुके हैं। वापस लौटे कर्मचारियों ने सीएमओ के समक्ष योगदान दिया और वाहनों में पूर्व की भांति काम शुरू कर दिया। उधर, एंबुलेंस हड़ताल का जिले में नेतृत्व कर रहे जीवन दायनी संगठन के जिलाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने कहा कि कंपनी की दंडात्मक कार्रवाई से संगठन डरने वाला नहीं है। कंपनी कार्रवाई के बाद भी जिले के 220 कर्मचारी लखनऊ धरने में शामिल है। जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व ने लिया है। 69 एंबुलेंस चालू, जीपीएस ट्रैगिग भी हुई

डीएम अपूर्वा दुबे ने कहा कि दोपहर तक 56 और शाम तक 69 एंबुलेंस चालू करा दी गई है। अब सिर्फ दो एंबुलेंस ही ऐसी बची है जो काम नहीं कर रहीं है। क्योंकि इनके तकनीकी खराबी है। इन्हें ठीक कराकर चालू कराया जाएगा। एंबुलेंस केस लेने जा रहीं या नहीं इसकी जीपीएस ट्रैगिग भी कराई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी