उत्कृष्ट सेवा देने वाले 13 लोग सेवा सम्मान से सम्मानित

संवाद सूत्र अमौली कोरोना काल में विशिष्ट सेवाएं देकर समाज के लिए नजीर बने शिक्षकों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:31 PM (IST)
उत्कृष्ट सेवा देने वाले 13 लोग सेवा सम्मान से सम्मानित
उत्कृष्ट सेवा देने वाले 13 लोग सेवा सम्मान से सम्मानित

संवाद सूत्र, अमौली : कोरोना काल में विशिष्ट सेवाएं देकर समाज के लिए नजीर बने शिक्षकों, स्वास्थ्य व ब्लाक से जुड़े कर्मचारियों को सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका प्रतिमा उमराव, शुभा देवी, इला सिंह, अंबे सचान, सुशील उत्तम, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. पुष्कर कटियार, एडीओ एजी हरिवंश त्रिवेदी, एडीओ पंचायत जगदंबा प्रसाद,आरती सिंह चौहान, रवीकांत गुप्ता, रेनू वर्मा व देवकांत तिवारी को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, आदित्य पांडेय, उमेश त्रिवेदी, नागेश प्रताप सिंह, शैलेंद्र सचान, श्रीकांत वर्मा, आशीष सचान, दयाराम गौतम व मोहम्मद हसन समेत अन्य प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी