1296 की रिपोर्ट निगेटिव, आजमपुर गढ़वा में मिला एक पॉजिटिव

जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना अब ठिठक-ठिठक कर लोगों को शिकार बना रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:28 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:28 PM (IST)
1296 की रिपोर्ट निगेटिव, आजमपुर गढ़वा में मिला एक पॉजिटिव
1296 की रिपोर्ट निगेटिव, आजमपुर गढ़वा में मिला एक पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : कोरोना अब ठिठक-ठिठक कर लोगों को शिकार बना रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के वायरस ने आजमपुर गढ़वा में एक व्यक्ति को शिकार बनाया है। यहां पॉजिटिव केस मिलने के बाद डीएम अपूर्वा दुबे ने गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया है। उधर अच्छी खबर यह है 1296 लोगों की जांच संदेह पर कराई गई थी, जिनका परिणाम सोमवार को जारी हुआ। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है।

कोरोना का संक्रमण और न बढ़े इसके लिए डीएम व सीएमओ ने अधिक से अधिक जांचों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर लोगों की जांच की जाए। जहां भी लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं वहां विशेष अभियान चलाया जाए। ताकि कोरोना संक्रमण की चेन टूट सके। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही व बेपरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है इस लिए दो गज दूरी और मास्क है जरूरी का मंत्र अपना कर खुद बचें और दूसरों को बचाएं। उन्होंने टीकाकरण अभियान के जरिए हर व्यक्ति को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा।

chat bot
आपका साथी