11 नए मरीज मिले, संक्रमित मिलने से कलेक्ट्रेट बंद

जागरण संवाददाता फतेहपुर कोरोना की रफ्तार कम जरूर हुई है लेकिन बेफ्रिक होने की ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM (IST)
11 नए मरीज मिले, संक्रमित मिलने से कलेक्ट्रेट बंद
11 नए मरीज मिले, संक्रमित मिलने से कलेक्ट्रेट बंद

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: कोरोना की रफ्तार कम जरूर हुई है, लेकिन बेफ्रिक होने की जरूरत नहीं है। अब भी कोरोना का वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को डीएम कार्यालय के एक कर्मचारी भी चपेट में आ गए। उधर डीएम संजीव सिंह ने जिले भर 11 मरीज मिलने पर नये कंटेनमेंट घोषित कर कड़ाई से नियमों के पालन का निर्देश दिया।

27 व 30 सितंबर को जांच कराने वाले 305 संदिग्धों की रिपोर्ट शाम को गयी। इनके नमूने में कोरोना का वायरस नहीं पाया गया है, अभी तक डर रहे यह संदिग्ध रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद खुशी से चहक उठे हैं। अब तक जिले में 30 हजार आरटीपीसीआर और 54 हजार एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। जिसमें कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2044 पाई गयी है। पॉजिटिव पाए गए 1703 मरीज उपचार पाकर स्वस्थ्य हो गए हैं। अब भी एक्टिव केसों का होम आइसोलेशन व एल-1 अस्तपाल में उपचार किया जा रहा है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को कांटैक्ट ट्रेसिग में जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज पर कम से कम 10-10 संपर्क में आने वालों की जांच की जाए। यहां-यहां मिले कोरोना मरीज

बुधवार को कुल 11 मरीज पाए गए हैं। जिसमें ज्वालागंज, तुराबअली का पुरवा, राधानगर किशन गोल्ड क्लब के पीछे, कलेक्ट्रेट, देवीगंज, पुलिस लाइन परिसर, जयराम नगर, फतेहपुर टेकारी, भरहर मलवा, जमरावां, देवरी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। सभी को उपचार के लिए एल-1 अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। जो संक्रमित घर पर ही उपचार चाहते हैं उन्हें एल-1 अस्पताल से ही घर में रहने की अनुमति प्रदान की जाएगी। वहीं एल-1 अस्पताल थरियांव से बुधवार को कुल 61 मरीज ठीक होकर घर लौटे। यह पिछले दस से 16 दिनों से उपचार ले रहे थे।

chat bot
आपका साथी