युवकों ने की सिपाही व होमगार्ड से हाथापाई

संवाद सूत्र शमसाबाद गश्त पर निकले सिपाही और होमगार्ड जवान ने रविवार देर रात जब युवकों क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM (IST)
युवकों ने की सिपाही व होमगार्ड से हाथापाई
युवकों ने की सिपाही व होमगार्ड से हाथापाई

संवाद सूत्र, शमसाबाद : गश्त पर निकले सिपाही और होमगार्ड जवान ने रविवार देर रात जब युवकों को टोका तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। हालांकि थाना प्रभारी हाथापाई से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

कस्बा के रामलीला ग्राउंड के निकट रविवार रात चार पांच युवक बैठे थे। थाने का सिपाही और होमगार्ड जवान गश्त पर निकले तो उन्होंने युवकों को टोक दिया। इस युवक गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने सिपाही व होमगार्ड जवान से हाथापाई कर दी। हालांकि पुलिस हाथापाई से इन्कार कर रही है। सोमवार को पुलिस ने आरोपितों की तलाश में छापेमारी की। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि एक आरोपित का नाम पता चला है। वह मोहल्ला पलिया का निवासी है। अन्य लोगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथापाई की बात गलत है। अभद्रता की गई है। घर में घुसकर युवक का पैर तोड़ा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दबंगई को लेकर युवक एक मकान में घुस गए और गृहस्वामी के पुत्र पर हमलाकर पैर तोड़ दिया। पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी निवासी बृजेंद्र बाबू अग्निहोत्री शनिवार शाम अपने घर पर रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय निखिल व वैभव पाल अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। आरोपितों ने एकाएक बृजेंद्र बाबू के पुत्र आदर्श पर हमला कर दिया। पिटाई से उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने घायल का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी