महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र जहानगंज बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला की मां और भाई ने हत्या क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:12 PM (IST)
महिला की मौत, हत्या का आरोप
महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, जहानगंज : बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। महिला की मां और भाई ने हत्या का आरोप लगाया।

क्षेत्र के गांव नगला रघोल निवासी राजन जोशी की 27 वर्षीय पत्नी प्रीति काफी समय से बीमार थीं। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। इस पर राजन ने मौत की सूचना जनपद औरैया थाना बेला के गांव पिथूपुर में सास राजबेटी को दी। गांव आते ही प्रीति की मां राजबेटी व भाई सुरेंद्र सिंह ने राजन पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। भाई सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज की।

chat bot
आपका साथी