थ्रेसर मशीन में साड़ी फंसने से महिला गंभीर

संवाद सहयोगी कायमगंज थ्रेसर मशीन में महिला की साड़ी का पल्लू उलझने से महिला के गले में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:52 PM (IST)
थ्रेसर मशीन में साड़ी फंसने से महिला गंभीर
थ्रेसर मशीन में साड़ी फंसने से महिला गंभीर

संवाद सहयोगी, कायमगंज : थ्रेसर मशीन में महिला की साड़ी का पल्लू उलझने से महिला के गले में फंदा लग गया। जिससे महिला की जान के लाले पड़ गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव चंदुइया निवासी विमलेश की 22 वर्षीय पत्नी रागिनी गेहूं काटने वाली थ्रेसर मशीन के पास खड़ी थी। उनकी साड़ी का प?ल्लू किसी प्रकार मशीन के पंखे में उलझ गया। साड़ी उलझते हुए गले में फांसी जैसा फंदा बन गई। उनकी चीख सुन लोग दौड़े। साड़ी फंसने से मशीन खुद ही बंद हो गई। गले में फंदा के कसाव से वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। स्वजन सीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

chat bot
आपका साथी