टेबिल फैन में करंट से महिला की मौत

संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद टेबिल फैन चलाते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। परिवार के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:10 PM (IST)
टेबिल फैन में करंट से महिला की मौत
टेबिल फैन में करंट से महिला की मौत

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : टेबिल फैन चलाते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग खेत पर मूंगफली खोदने गए थे। दूधिया के आने पर जानकारी हुई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ेली निवासी योगेंद्र कुमार की पत्नी 25 वर्षीय सोनी ने बुधवार सुबह टेबल फैन चलाया। उसी समय करंट लगने से सोनी जमीन पर गिर गईं। पिपरगांव निवासी दूधिया योगेंद्र के घर दूध देने गया। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई घर से नहीं निकला तो वह अंदर गया। वहां सोनी मृत पड़ी थीं और पंखा उनके ऊपर गिरा था। दूधिया ने योगेंद्र को सूचना दी। योगेंद्र पत्नी को लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी