चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

संवाद सूत्र जहानगंज पति के साथ बाइक से मायके से ससुराल जा रही महिला बाइक से गिरकर घाय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:49 PM (IST)
चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत
चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत

संवाद सूत्र, जहानगंज : पति के साथ बाइक से मायके से ससुराल जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। क्षेत्र के गांव नगला रघोल निवासी किशनपाल अपनी 22 वर्षीय पत्नी वंदना व एक वर्षीय पुत्री कनक के साथ शमसाबाद के मोहल्ला लतीफपुरा स्थित ससुराल से बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक से घर वापस जा रहे थे। साथ में पुत्री कनक भी थी। महरुपुर बीजल चौराहे के पास वंदना चलती बाइक से अचानक सड़क पर गिर गईं। वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। किशनपाल घायल वंदना को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डा. विकास पटेल ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत के बाद किशनपाल अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। पुत्री कनक के भी चोटे थीं, जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे। किशनपाल ने बताया कि साले की पत्नी की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था। उसी में शामिल होकर लौट रहे थे। वंदना बाइक से कैसे गिर गई, पता ही नहीं चला। स्वजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर ले गए।

chat bot
आपका साथी