आरोपित प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल करने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद सफाई कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में प्रधान के खिलाफ म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 07:55 PM (IST)
आरोपित प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल करने की दी चेतावनी
आरोपित प्रधान की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल करने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सफाई कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी न होने पर सफाई कर्मचारी संघ ने जिले में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। उधर पुलिस का कहना है कि सात साल से कम सजा के मामलों में गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठऊपुर में तैनात सफाई कर्मचारी इंद्रपाल ने 17 नवंबर को प्रधान राजवीर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में गिरफ्तारी न होने पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल कुमार, महामंत्री अरविद कुमार आदि लोग सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार तक अगर आरोपित प्रधान की गिरफ्तारी नहीं की गई तो जिले के सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी दिलीप कुमार बिद ने बताया कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें सात साल से कम की सजा है। इसलिए से गिरफ्तारी नहीं की जा सकती।

chat bot
आपका साथी