संघ पदाधिकारी को मिली रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कमान

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में बुधवार को फतेहगढ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:34 PM (IST)
संघ पदाधिकारी को मिली रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कमान
संघ पदाधिकारी को मिली रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कमान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में बुधवार को फतेहगढ़ कार्यशाला एवं फर्रुखाबाद बस स्टेशन की संचालन शाखा का चुनाव कराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रमुख पंकज वर्मा को फतेहगढ़ कार्यशाला शाखा का अध्यक्ष चुना गया। जबकि संचालन शाखा के अध्यक्ष जरनैल सिंह बनाए गए हैं।

कर्मचारी नेता कुलदीप दुबे की अध्यक्षता में फतेहगढ़ वर्कशाप में हुई बैठक में पंकज वर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व रमेश कुमार को मंत्री चुना गया। पंकज ने 17 सदस्यीय कमेटी भी घोषित कर दी। संचालन शाखा के अध्यक्ष जरनैल सिंह व मंत्री अरुण यादव चुने गए। चुनाव अधिकारी सत्यदेव यादव व शांतिस्वरूप मौजूद रहे। जरनैल सिंह ने बताया कि दोनों शाखाओं में निर्विरोध चुनाव हुआ है। पंकज वर्मा ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। काजिम खान, राहुल दुबे, योगेंद्र सक्सेना, कश्मीर सिंह कटियार, धीरेंद्र यादव, विमल यादव, अरविद यादव, सुजीत सहाय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी