ग्राम पंचायत की भूमि खाली कराने को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष

- ग्राम प्रधान के चाचा सहित पांच लोग गिरफ्तार - ग्राम समाज की 1950 बीघा भूमि पर है कब्जा जागर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:49 PM (IST)
ग्राम पंचायत की भूमि खाली कराने को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष
ग्राम पंचायत की भूमि खाली कराने को लेकर थाने में भिड़े दो पक्ष

- ग्राम प्रधान के चाचा सहित पांच लोग गिरफ्तार

- ग्राम समाज की 1950 बीघा भूमि पर है कब्जा जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर से सटी ग्राम पंचायत नीबलपुर की गंगा कटरी की 1950 बीघा भूमि पर वर्षों से असरदार लोग कब्जा जमाए हैं। ग्राम प्रधान व उनके स्वजन कब्जा छुड़वाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रधान के चाचा दोपहर को पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चार ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्ष थाने आए, वहां विवाद होने लगा। पुलिस ने प्रधान के चाचा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नीबलपुर की प्रधान पूजा कुशवाहा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा हटवाकर गरीबों को पट्टा देना चाहती हैं। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर रखी हैं। प्रधान पूजा के चाचा अशोक कुमार कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोग तीन ट्रैक्टरों से कब्जे वाली भूमि पर जोताई करवा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर खेत जोतते मिल गए। पुलिस ट्रैक्टर तो नहीं लगाई, लेकिन चार लोगों को थाने लाया गया। अशोक कुमार कुशवाहा भी आ गए। अशोक कुमार का दूसरे पक्ष के गांव माधौपुर निवासी नवाब सिंह यादव से विवाद होने लगा। इस पर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह नाराज हो गए। उन्होंने अशोक कुमार कुशवाहा, दूसरे पक्ष के जितेंद्र सिंह, जंगाली सिंह, नवाब सिंह सहित पांच लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शाम को उन्हें जमानत मिल गई। प्रधान के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि लेखपाल अजीत दुबे के साथ काम करने वाले युवक की शादी थी, इस कारण वह कब्जा रुकवाने नहीं आ पाए। वह पुलिस लेकर कब्जा रोकने गए थे। विवाद के कारण उनका भी चालान कर दिया गया। ग्राम पंचायत की कुल 1950 बीघा भूमि पर लोग अवैध कब्जा किए हैं।

chat bot
आपका साथी