मुकदमा न लिखने पर थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश

संवाद सूत्र नवाबगंज मारपीट का मुकदमा न लिखने की आशंका पर स्वजन ने घायल को थाने के सामने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:24 PM (IST)
मुकदमा न लिखने पर थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश
मुकदमा न लिखने पर थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश

संवाद सूत्र, नवाबगंज : मारपीट का मुकदमा न लिखने की आशंका पर स्वजन ने घायल को थाने के सामने सड़क पर लिटाकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे की कॉपी देकर स्वजन को समझाकर घायल को उपचार हेतु भिजवाया।

गांव बीरपुर निवासी रणविजय सिंह उर्फ रबी की गांव समैचीपुर (हाल निवासी कस्बा बाजार) निवासी अतुल सिंह से छह माह पूर्व पत्नी को ले जाने को लेकर मुकदमे की रंजिश चल रही है। बुधवार रात लगभग आठ बजे रणविजय सिंह अपने साथियों के साथ नवाबगंज बाजार से अपने घर जा रहे थे। मुख्य बाजार में दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ लाठी डंडे व लोहे के पाइपों से मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष से अतुल सिंह, उनके पिता सर्वेश सिंह, मां उर्मिला देवी व भाई अमित कुमार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रणविजय सिंह उर्फ रबी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी पर घायल सर्वेश सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को अतुल सिंह व रणविजय सिंह ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने अतुल सिंह की तहरीर पर रणविजय सिंह उर्फ रबी, शिवम व चार-पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार रात घायल सर्वेश सिंह के स्वजन निजी अस्पताल ले गए। गुरुवार घायल सर्वेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। स्वजन घायल सर्वेश सिंह को एंबुलेंस से लेकर थाने पहुंचे। घटना की रिपोर्ट दर्ज न होने की आशंका जताकर स्वजनों ने घायल सर्वेश सिंह को थाने के सामने सड़क पर लिटाकर जाम लगाने का प्रयास किया। जिसे देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी पूनम जादौन ने स्वजनों को दर्ज हुए मुकदमे की कापी देकर समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस के समझाने के बाद स्वजन घायल सर्वेश सिंह को एंबुलेंस से सैफई ले गए।

chat bot
आपका साथी